{"_id":"61588df28ebc3e4afe62add1","slug":"kanpur-tobacco-businessman-arrested-for-tax-evasion-of-18-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 18 करोड़ की कर चोरी में तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार, एक करोड़ 23 लाख रुपये भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 18 करोड़ की कर चोरी में तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार, एक करोड़ 23 लाख रुपये भी बरामद
Sat, 02 Oct 2021 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:26 PM IST
सार
कर चोरी के मामले में कानपुर के तंबाकू कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच-पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में 18 करोड़ से अधिक की कर चोरी के मामले में डीजीजीएसटी इंटेलीजेंस ने मर्द छाप ब्रांड के तंबाकू कारोबारी विश्वजीत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी के घर से एक करोड़ 23 लाख रुपये नगद भी मिले हैं।
आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गीतानगर के ब्लाक निवासी विश्वजीत विकास एंड कंपनी नाम से फर्म चलाते हैं। इनकी मर्द छाप ब्रांड नाम की तंबाकू छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में खासी लोकप्रिय है।
गीतानगर में ही फैक्टरी भी है। शुक्रवार को डीजीजीएसटी इंटेलीजेंस के प्रधान एडीजी के निर्देश पर स्थानीय टीमों की मदद से इनके आवास पर छापा मारा गया। छानबीन में 18 करोड़ से अधिक की कर चोरी सामने आने के बाद देर रात विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच-पड़ताल अभी जारी है।

छोटे कारोबारियों में हड़कंप
कानपुर के बड़े पान मसाला ब्रांडों पर कार्रवाई कर चुकी इंटेलीजेंस विंग ने अब छोटे ब्रांडों पर भी नजरें गड़ा दी हैं। इस कार्रवाई से पान मसाला, तंबाकू और सुपाड़ी के छोटे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
कुछ दिनों पहले मेरठ, देहरादून की टीमों ने एक बड़े ब्रांड पर कार्रवाई की थी। यहां पर सौ करोड़ से अधिक की कर चोरी का मामला सामने आया था।