फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur to bangalore flight start today from kanpur airport

कानपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुक्रवार से शुरू

Fri, 01 Mar 2019 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
kanpur to bangalore flight start today from kanpur airport
डेमो
कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुक्रवार से शुरू हुई। 189 सीटर जहाज पहले दिन फुल होकर आएगा और जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक जमील खालिक के मुताबिक, उड़ान हफ्ते में छह दिन रहेगी। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


बंगलूरू से कानपुर के लिए स्पाइसजेट का जहाज दोपहर 1:25 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3:45 बजे अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से यह शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 6:50 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। फ्लाइट का न्यूनतम किराया 5200 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर से बंगलूरू के बीच की दूरी 1800 किमी के आसपास है, जबकि वायु मार्ग से यह दूरी 1500 किमी से ज्यादा है। ऐसे में फ्लाइट शुरू होने से यात्री इस दूरी को महज दो घंटे बीस मिनट में तय कर लेंगे। रेलमार्ग से बंगलूरू पहुंचने में यात्रियों को 36 घंटे से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed