फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ticket inspector found dead in the rest room of Central Station

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन के विश्रामगृह में मृत मिले टिकट निरीक्षक, प्रताड़ना का आरोप

Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
सार

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के विश्रामगृह में टिकट निरीक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। साथियों ने बताया कि राजस्व को लेकर बनाए जा रहे दबाव से टिकट निरीक्षक तनाव में थे।

विज्ञापन
Kanpur: Ticket inspector found dead in the rest room of Central Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह स्थित ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीई) के विश्रामगृह में मंगलवार सुबह टीटीई सीपी सिंह मृत मिले। उनके कमरे को सील कर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम में वजह साफ नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। साथी कर्मियों का आरोप है कि लक्ष्य पाने के लिए टिकट जांच बढ़ाने व राजस्व वसूली को लेकर रेलवे अधिकारियों के दबाव बनाने से वे तनाव में थे।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक टिकट निरीक्षक सीपी सिंह (50) का छह महीने पहले ही टूंडला से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तबादला हुआ था। यहां सचल दल इकाई में उन्हें तैनाती मिली थी। वे मूलरूप से फिरोजाबाद के टूंडला के रहने वाले थे। एक सहकर्मी ने बताया कि दो दिन पहले ही एक अधिकारी ने उन्हें लक्ष्य पाने के लिए डपटा था।
विज्ञापन


जीआरपी सेंट्रल स्टेशन थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मृत्यु की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली का लक्ष्य पाने के लिए किसी भी कर्मचारी पर दबाव बनाने का मामला संज्ञान में नहीं है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन घर ले गए हैं। अगर प्रताड़ना की कोई बात आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed