{"_id":"69ca7a619faea8ab50084864","slug":"kanpur-three-youths-end-their-lives-by-hanging-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तीन युवकों ने फंदे से लटककर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तीन युवकों ने फंदे से लटककर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं
Mon, 30 Mar 2026 06:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
अक्षय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहर के गोविंदनगर, कल्याणपुर और बिठूर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक ने मोबाइल की किस्त न जमा कर पाने के तनाव में फंदा लगाया तो दो शराब पीने के आदी थे। गोविंदनगर में अक्षय (21) ने फोल्डिंग चारपाई की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि उसने 50 हजार रुपये का मोबाइल किस्तों पर खरीदा था। चाऊमीन के ठेले में काम करता था। दो महीने से काम छूट जाने से मोबाइल की किस्त नहीं जमा कर पा रहा था।
विज्ञापन
राकेश निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कल्याणपुर के इंदिरानगर में विजय प्रताप सिंह (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ज्योति ने बताया कि वह नशे के आदी थे। सुबह उठाने गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर खिड़की से झांका तो शव फंदे पर लटका दिखा। बिठूर के बाकरगंज निवासी राकेश निषाद (35) का शव गौशाला में फंदे पर मिला। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि वह बीते चार वर्षों से गोशाला में काम कर रहा था। काम के दौरन शराब पीने पर पिता चोखेलाल ने डांट दिया था। इसके चलते उसने कदम उठा लिया।