{"_id":"65d4e588096a0386c808d220","slug":"kanpur-three-patients-including-heart-attack-brain-stroke-and-respiratory-system-died-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक रोगियों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक रोगियों समेत तीन की मौत
Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ गया है। एक रोगी की हार्ट अटैक, एक रोगी की ब्रेन स्ट्रोक और एक की रोगी की सांस तंत्र खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वायरल संक्रमण के फैलाव के कारण सांस के रोगी बढ़ गए हैं। हैलट में मेडिसिन विभाग की तीन ओपीडी में 500 रोगियों की जांच की गई। सांस फूलने के लक्षण वाले रोगियों की संख्या अधिक रही है। हैलट इमरजेंसी में रात आठ बजे तक 48 रोगी भर्ती किए गए। इसमें चार रोगी ब्रेन स्ट्रोक और छह रोगी निमोनिया के थे। एक रोगी की हार्ट अटैक, एक रोगी की ब्रेन स्ट्रोक और एक की रोगी की सांस तंत्र खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
एलपीएस कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1191 रोगी आए। इमरजेंसी में 54 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हार्ट अटैक के 45 रोगी भर्ती किए गए। रावतपुर के रहने वाले दीपक (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन काकादेव के निजी अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुली बाजार के रहने वाले तौफीक (74) की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हुई। वहीं पुराना कानपुर क्षेत्र के मुजीबुर रहमान (55) की सांस तंत्र खराब होने से मौत हुई। दोनों रोगियों का इलाज उर्सला में चल रहा था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि ओपीडी में सांस फूलने के लक्षण वाले रोगी अधिक आए।
विज्ञापन