फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur three meter long python was spotted by  roadsid  it was safely secured in a sack

Kanpur: सड़क किनारे दिखा तीन मीटर लंबा अजगर, बोरे में सुरक्षित बंद कर वन विभाग को सौंपा, यातायात हुआ बाधित

Wed, 29 Jul 2026 02:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 02:10 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित जेके चौराहे के पास सड़क किनारे तीन मीटर लंबा अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरी में बंद किया और सुरक्षित वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur three meter long python was spotted by  roadsid  it was safely secured in a sack
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके चौराहे पर बुधवार को एक दहशत भरा नजारा देखने को मिला, जब सड़क किनारे अचानक तीन मीटर लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दे गया। अजगर को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने जब सड़क पर अजगर को रेंगते हुए देखा, तो बिना देर किए इसकी सूचना जाजमऊ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सबसे पहले उमड़ी भीड़ को दूर हटाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और सतर्क राहगीरों की मदद से बड़ी सावधानी के साथ अजगर को एक बोरी में सुरक्षित बंद कर लिया गया।

विज्ञापन





वन विभाग को सौंपा गया अजगर
सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने अजगर को सुरक्षित रूप से वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया, ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा खतरा टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed