{"_id":"60213b9e0eb2346f0f34f247","slug":"kanpur-three-lakh-cheats-from-woman-pretending-to-be-lottery-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केबीसी में लाटरी लगने का झांसा देकर महिला से तीन लाख ठगे, नहीं मिली रकम तो पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केबीसी में लाटरी लगने का झांसा देकर महिला से तीन लाख ठगे, नहीं मिली रकम तो पहुंची थाने
Mon, 08 Feb 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने आढ़ती की पत्नी को वाट्सऐप पर मैसेज कर केबीसी में लाटरी लगने का लालच देकर तीन लाख ठग लिए। इसके बाद भी ईनाम की रकम न मिलने पर ठगी का पता चलने पर एसपी साउथ से मामले की शिकायत की है।
आनंदपुरी निवासी आढ़ती की पत्नी नीना गुप्ता ने बताया कि हाल ही में उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। मैसेज में कौन बनेगा करोड़पति की ओर से 25 लाख की लाटरी लगने की बात बताई गई थी। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो खुद को बैंक का अधिकारी बताने वाले साइबर ठग ने टैक्स के नाम पर कई बार में तीन लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद भी ठग लगातार फोन कर और पैसे ट्रांसफर करने की मांग करता रहा। ठगी का एहसास होने पर अधिकारी से शिकायत की है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि महिला से मामले को लेकर तहरीर देने को कहा गया है रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।