{"_id":"674364dc38c62ab44a0b321e","slug":"kanpur-three-including-a-merchant-navy-officer-killed-two-injured-in-accidents-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डंपर और ट्रक बने काल, हादसों में मर्चेंट नेवी के अधिकारी समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डंपर और ट्रक बने काल, हादसों में मर्चेंट नेवी के अधिकारी समेत तीन की मौत, दो घायल
Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
सार
Kanpur News: शहर में हुए सड़क हादसों में मर्चेंट नेवी के अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे डंपरों की वजह से लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चचेरे भाई के साथ गल्ला मंडी गए मर्चेंट नेवी के अधिकारी की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जिला फतेहपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के पालीखेड़ा मौहार गांव निवासी बृजेंद्र सिंह (26) कोचीन में मर्चेंट नेवी में थर्ड क्लास ऑफिसर के पद पर तैनात थे। परिवार में बड़ा भाई धीरेंद्र सिंह, मां ललिता है। पिता रमेश सिंह किसानी करते थे। बृजेंद्र की चार वर्ष पहले नौकरी लगी थी।
मामा विजय बहादुर ने बताया कि शनिवार को बृजेंद्र अपने चचेरे भाई शिवम के साथ किसी जरूरी काम से गल्लामंडी गए थे। यहां से वह लोग घर लौट रहे थे। बाइक शिवम चला रहा था और बृजेंद्र सिंह पीछे बैठ थे। उसी दौरान सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हैलट पहुंचाया, जहां बृजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, शिवम का इलाज चल रहा है।

वहीं, फीलखाना स्थित तपेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले अनमोल बनौदिया (24) फोटोग्राफर थे। पिता संजय बनौदिया ने बताया कि अनमोल फोटोग्राफरी करने के लिए शुक्लागंज गया था। वहां से वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार से लौट रहा था। तभी कानपुर-शुक्लागंज सीमा के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल और उसका एक दोस्त घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को हैलट रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टर ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया गया।
यहां बेकाबू वाहन बने हादसे का सबब
इसी तरह सचेंडी क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को माॅर्चुरी में रखवा दिया।