फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three Dead, two injured in road accident

Kanpur: खड़े डीसीएम में घुसी कार, हादसे में मां-बेटा व मौसी की मौत, पांच साल की बच्ची सहित दो घायल

Mon, 20 May 2024 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 May 2024 12:32 PM IST
सार

कानपुर के महाराजपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Three Dead, two injured in road accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कानपुर की तरफ से फतेहपुर जा रही कार खड़े डीसीएम में जा घुसी। हादसे में मां-बेटा व मौसी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल की बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तौहीद कादरी (50) दिल्ली में बिजनेस करते हैं। रविवार को वह अपने परिवार के साथ कानपुर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सोमवार सुबह वह अपने गांव फतेहपुर जनपद के खैरही गांव (खागा) जा रहे थे। तभी थाना महाराजपुर क्षेत्र के विराट ढाबा के पास तेज रफ्तार कार खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी चला रहा अदनान पुत्र तौहीद कादरी (23), नूर फातिमा पत्नी तौहीद कादरी, रीना पत्नी लकी (26), तौहीद (50) व अमायरा (5) पुत्री लकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नूर फातिमा (40), अदनान (23) व रीना (26) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तौहीद कादरी (50) व पांच साल की मासूम अमराया को गंभीर चोटें आईं। घायलों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं हदासे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महाराजपुर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed