{"_id":"634d06465a8f59620464b053","slug":"kanpur-three-children-who-went-missing-from-military-camp-board-area-recovered-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मिलिट्री कैंप बोर्ड इलाके से गायब हुए तीन बच्चे सकुशल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मिलिट्री कैंप बोर्ड इलाके से गायब हुए तीन बच्चे सकुशल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
Mon, 17 Oct 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
तीनों बच्चे सकुशल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जूही के मिलिट्री कैंप बोर्ड इलाके की रेलवे बोर्ड कॉलोनी से रविवार शाम चार बजे गायब हुए तीन बच्चे सकुशल बरामद हो गए। बच्चे उन्नाव कोतवाली में चल रही रामलीला देखने गए थे। सुबह घर पर फोन कर जानकारी दी तो परिजन पुलिस के साथ उन्नाव के लिए रवाना हुए और तीनों को लेकर चले आए।
विज्ञापन
जूही मिलिट्री कैंप रेलवे कॉलोनी निवासी सगे भाई सर्वेश और प्रवेश के बेटे आयुष्मान उर्फ सूफियान (8) और रेहान (10) पास की कच्ची बस्ती निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीरज बाल्मीकि की बेटी ईसा (12) के साथ रविवार शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद सभी लापता हो गए थे। देर तक न दिखने पर परिजनों को चिंता हुई तो तलाश करना शुरू किया।
विज्ञापन
बच्चों के गायब होने की सूचना पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और बच्चों से पूछतांछ की। इसके बाद बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अलर्ट करने के निर्देष दिए। हालांकि कुछ पता नहीं चल सका। सुबह ईसा ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वो उन्नाव में है, तो परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन
देखी रामलीला, झूले के नीचे सोए
घर से गायब हुए तीनों बच्चों ने पहले ही योजना बना ली थी। रेहान और सूफियान ने घर से 100-100 रुपये भी ले लिए थे। इसके बाद तीनों टैंपो से बैठ कर अफीमकोठी, वहां से घंटाघर फिर उन्नाव निकल गए। रात में उन्नाव कोतवाली सदर के बगल में हो रही रामलीला देखी और स्काई झूले पर बैठे, इसके बाद उसी झूले के नीच सो गए। सुबह घर लौटने के लिए रुपये नहीं बचे तो ईसा ने झूले वाले से फोन लेकर अपने भाई को फोन कर बताया।