फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three accused in Ganga Barrage robbery case arrested two were shot in the leg in a police encounter

Kanpur: गंगा बैराज लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश जारी

Sun, 08 Mar 2026 07:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Mar 2026 07:16 AM IST
सार

Kanpur News: गंगा बैराज के पास फतेहपुर के युवक से 2.70 लाख लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Three accused in Ganga Barrage robbery case arrested two were shot in the leg in a police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर गंगा बैराज के पास हुई 2.70 लाख की लूट में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो आरोपी घायल हुए हैं। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिया निवासी से दो मार्च की शाम को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर 2.70 लाख रुपये की लूट की थी। वह बुलेट लेने शहर आए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।

विज्ञापन

दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
सीसीटीवी कैमरों की जांच में ऑटो का नंबर मिला। उससे आरोपियों का पता चला। शनिवार रात तीन आरोपियों के ख्योरा कटरी में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवाबगंज के जितेंद्र उर्फ छोटू, जितेंद्र उर्फ जीतू और सुमित को गिरफ्तार किया। गोली जितेंद्र और छोटू के पैर में लगी है। पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed