{"_id":"6a298bfa2c3c49e43d099e06","slug":"kanpur-thieves-make-off-with-valuables-worth-35-lakh-from-finance-employee-s-home-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फाइनेंस कर्मी के घर से चोरों ने पार किया 35 लाख का माल, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फाइनेंस कर्मी के घर से चोरों ने पार किया 35 लाख का माल, वारदात सीसीटीवी में कैद
Wed, 10 Jun 2026 09:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:40 PM IST
सार
Kanpur News: फाइनेंस कर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। घटना के वक्त परिवार कल्याणपुर में सत्संग सुनने गया था।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनकी के रतनपुर में चोरों ने फाइनेंस कर्मी के बंद घर में घुस कर सोने-चांदी के गहनों, नकदी समेत 35 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त परिवार कल्याणपुर में सत्संग सुनने गया था। घर लौटने पर मेन गेट व अंदर कमरों के ताले, अलमारियों के लॉक टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात कैद मिली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
पनकी के रतनपुर स्थित दरोगा चौराहे के पास विकास कुमार सोनी पत्नी पूनम और दो बच्चों अर्पिता और रमन के साथ रहते हैं। विकास हाउसिंग फाइनेंस के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूनम बेटी अर्पिता को लेकर शनिवार को कल्याणपुर में सत्संग सुनने गई थी। रविवार सुबह वह भी बेटे को लेकर घर में ताला बंद कर वहां पहुंचे। रात को चौबेपुर स्थित ससुराल चले गए और वहीं रुक गए। सोमवार रात करीब 9:30 बजे घर लौटे तो मेन गेट में लगा ताला गायब था।

अंदर पहुंचे तो करीब साढ़े पांच किलो चांदी, 150 ग्राम सोने के गहने व 1.25 लाख रुपये गायब मिले। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदिग्ध फुटेज में नजर आए। डीसीपी वेस्ट एमएम कासिम आब्दी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
रात में घुसे चोर, सुबह निकले
विकास ने बताया कि फुटेज में चोर पौने बारह बजे घर में दाखिल होते और सुबह चार बजे घर से सामान लेकर निकलते कैद हुए हैं। इससे आशंका है कि चोरों ने पहले से रेकी की थी। इसी के चलते उन्होंने आराम से वारदात की।