{"_id":"69c63e238362aea27b0dc0b0","slug":"kanpur-theft-at-former-bjp-mla-raghunandan-bhadaurias-showroom-incident-captured-on-cctv-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया के शोरूम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया के शोरूम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 27 Mar 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:52 PM IST
सार
Kanpur News: हनुमंत विहार के हमीरपुर रोड पर पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शोरूम में देर रात चोरी हुई। चोर सीसीटीवी में गल्ला खंगालते हुए कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक के शोरूम में चोरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने देर रात शोरूम में घुसकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
घटना हमीरपुर रोड स्थित शोरूम की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने देर रात शोरूम के अंदर प्रवेश किया। वह काउंटर के पास पहुंचकर टेबल के गल्ले को खंगालता नजर आ रहा है। चोर ने ड्रॉर में रखी नकदी को समेटा और मौके से फरार हो गया। सुबह जब शोरूम खुला और सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी से सुराग की तलाश
सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके के अन्य कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही शातिर को गिरफ्तार किया जाएगा।