{"_id":"68923eaee1a83400420c3bc8","slug":"kanpur-the-wall-of-the-home-guard-divisional-training-center-collapsed-due-to-rain-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बारिश से होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिरी, चार जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बारिश से होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिरी, चार जवान घायल
Tue, 05 Aug 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:10 PM IST
सार
प्रशिक्षु जवानों ने नाराजगी जताई। कहा कि नया भवन बनने के बाद भी प्रशिक्षण जर्जर में चल रहा।
विज्ञापन
होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन से हो रही बारिश से सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे बने होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिर गई जिसमें चार प्रशिक्षु घायल हो गए। एक को गंभीर चोट आई है। उन्हें सरसौल सीएचसी से हैलट अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु होमगार्डों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि मकसूदाबाद में नया भवन बनने के बाद भी जर्जर भवन में प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। जान बचाकर नहीं भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशिक्षुओं को डीसीटी ऑफिस बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड में कुल 150 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड भोजन करने जा रहे थे जबकि अन्य बैरक में पहुंचे थे। तेज बारिश की वजह से बैरक की दीवार में अचानक दरार आ गई और प्लास्टर गिरने लगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को डीसीटी ऑफिस बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड में कुल 150 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड भोजन करने जा रहे थे जबकि अन्य बैरक में पहुंचे थे। तेज बारिश की वजह से बैरक की दीवार में अचानक दरार आ गई और प्लास्टर गिरने लगा।
विज्ञापन
होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड बाहर की ओर भागे जबकि दीवार का मलबा कानपुर देहात के परौख क्षेत्र के लक्ष्मीकांत, राजपुर के राज बहादुर, मलासा के रामबाबू और झींझक के मुख्तार अली पर गिर पड़ा। लक्ष्मीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।
होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें सरसौल सीएचसी ले जाया गया जहां गंभीर हालत के चलते हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय, मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड के प्रशासकीय निरीक्षक साहब लाल, महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।