फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The proposed new road in Maharajpur will be constructed villagers and school children will get relief

Kanpur: महाराजपुर में प्रस्तावित नई सड़क को होगा निर्माण, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत

Tue, 29 Jul 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों के बनने से शिवपुरी और सरसौल के हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से खराब रास्तों की समस्या अब खत्म होगी, जिससे आवागमन आसान और सुरक्षित होगा।

विज्ञापन
Kanpur The proposed new road in Maharajpur will be constructed villagers and school children will get relief
जानकारी देता ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित नई सड़कों के बनने से शिवपुरी और सरसौल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। वर्षों से दलदल और संकरी रास्तों की परेशानी झेल रहे गांववालों की शिकायतें अब रंग ला रही हैं। विधायक निधि से प्रस्तावित इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इससे न सिर्फ आवाजाही आसान होगा, बल्कि स्कूली बच्चों को भी एक सुरक्षित रास्ता मिलेगा।

विज्ञापन

पत्ताखेड़ा के रोहित कुमार ने बताया कि पहले बच्चों को स्कूल जाने के लिए खतरनाक रास्तों से घूमकर जाना पड़ता था। इन रास्तों पर वाहन ज्यादा चलते थे, जिससे हादसों का डर बना रहता था। अब सीधे रास्ते बनने से बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, सरसौल के रानू शुक्ला ने बताया कि इन सड़कों के लिए महाराजपुर विधायक सतीश महाना को कई बार पत्र लिखे गए और मौखिक रूप से भी मांग रखी गई थी।

विज्ञापन

लाखों लोगों को लाभ देंगी ये सड़कें
अब ग्रामीणों के संघर्ष का परिणाम सामने है, जो दलदल से मुक्ति और विकास की ओर पहला स्टेप है। रानू शुक्ला ने सभी ग्रामीणों की ओर से सतीश महाना का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य की खबर से काफी उत्साह है। उनका कहना है कि शिकायतें करते-करते कई साल बीत गए, अब जाकर सरकार ने ध्यान दिया है। ये सड़कें लाखों लोगों को लाभ देंगी और क्षेत्र की तरक्की का रास्ता खोलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed