फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The kidnapper of the teenager sent to jail

कानपुर: किशोरी का अपहरण करने वाला गया जेल, अन्य किसी आरोपी की नहीं मिली भूमिका, एफआईआर से हटेंगे नाम

Fri, 05 Feb 2021 01:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The kidnapper of the teenager sent to jail
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी में किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रिश्तेदार ठाकुर को जेल भेज दिया है। उस पर लगी साजिश रचने की धारा को हटाया गया और अमानत में खयानत की धारा बढ़ाई गई है। किशोरी फिलहाल पुलिस की देखरेख में है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मजिस्ट्रेटी बयान होने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। अगर वो मां के पास नहीं जाना चाहेगी तो नारी निकेतन भेजा जाएगा। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि ठाकुर के अलावा अन्य किसी आरोपी की मामले में भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपी ने किशोरी को बहला फुसलाकर कुछ जेवरात व पैसे भी मंगवाए थे। इसलिए अमानत में खयानत (406) की धारा बढ़ा दी गई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं, लिहाजा साजिश रचने की धारा (120बी) हटा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को इनाम की घोषणा  
एक महीने से दिव्यांग मां पुलिसकर्मियों के सामने बेटी की तलाश करने के लिए गुहार लगा रही थी। पुलिस वालों ने दिव्यांग मां तक से 12 हजार रुपये की वसूली कर ली। जब डीआईजी तक मामला पहुंचा तो दो दरोगा सस्पेंड किए गए और किशोरी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गईं। इसमें सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी टीमों को लीड कर रहे थे। इसलिए डीआईजी ने टीम को इनाम देने के साथ प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed