{"_id":"65ac314711c727e8c305f215","slug":"kanpur-the-city-will-come-to-the-roads-in-shri-ram-sankirtan-yatra-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur : श्रीराम संकीर्तन यात्रा में आज उमड़ेगा शहर, सौजन्य अमर उजाला; लेजर शो के लिए अटल घाट पर लगेगा जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur : श्रीराम संकीर्तन यात्रा में आज उमड़ेगा शहर, सौजन्य अमर उजाला; लेजर शो के लिए अटल घाट पर लगेगा जमघट
Sun, 21 Jan 2024 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:17 AM IST
सार
मौका है अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को अमर उजाला की ओर से निकाली जाने वाली ‘आओ चलें अटल घाट...चंद कदम राम के नाम’ संकीर्तन यात्रा का। यात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गंगा बैराज स्थित अटल घाट पहुंचेगी।
विज्ञापन
मोतीझील मार्ग...यहां से शुरू होगी यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आखिर वो दिन आ गया, जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार था। प्रभु श्रीराम की संकीर्तन यात्रा और उनकी जीवन लीलाओं को लेजर शो के माध्यम से समझने के लिए हजारों शहरी आज मोतीझील से अटल घाट पहुंचेंगे। मौका है अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को अमर उजाला की ओर से निकाली जाने वाली ‘आओ चलें अटल घाट...चंद कदम राम के नाम’ संकीर्तन यात्रा का। यात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गंगा बैराज स्थित अटल घाट पहुंचेगी। यात्रा में रथ पर सवार राम दरबार की झांकी और संत महात्मा भी चलेंगे।
विज्ञापन
अटल घाट पर कई विशेष आयोजन होंगे। पूरे रास्ते संकीर्तन यात्रा का फूलों से स्वागत होगा। यात्रा में गतका, आकर्षक झांकियां भी साथ रहेंगी। इस आयोजन में जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों का सहयोग रहेगा। अटल घाट से लोगों को वापस लाने के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर नीते एडरटाइजिंग सर्विस है।
विज्ञापन
यहां रहेगी पार्किंग
मोतीझील में प्रमिला सभागार के सामने, लाजपत भवन के सामने सड़क किनारे, नगर निगम परिसर में रोड किनारे। इसके बाद गंगा बैराज के अटल घाट के सामने खाली पड़े मैदान मेंं बसों के लिए और कार-दो पहिया वाहनों के लिए घाट के सामने सड़क की एक लेने पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लेजर शो में होगा प्रभु राम की लीलाओं का दर्शन
अटल घाट पर हजारों दीप जलाए जाएंगे, फिर मां गंगा की आरती होगी। इसी बीच लेजर शो के माध्यम से श्रीराम की जीवन लीलाओं की अद्भुत प्रस्तुति भी होगी। श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। लोग इस मौके पर सतरंगी आतिशबाजी का आनंद भी ले सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
इन मार्गों से गुजरेगी यात्रा
श्रीराम संकीर्तन पदयात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे शुरू होगी। मधुराज हॉस्पिटल, द चाट चौराहा, कानपुर विद्या मंदिर स्कूल, गेस्टो लिवर अस्पताल तिराहा, बरसाना अपार्टमेंट, गोपाला चौराहा, द विला अपार्टमेंट, राजीव पेट्रोल पंप चौराहा, मिडटाउन पार्टी लॉन, रानी घाट चौराहा, वीआईपी रोल पत्थर कॉलेज, केएफसी तिराहा, एनएलके लेन, एनएलके स्कूल तिराहा, गंगा बैराज मार्ग, कोहना थाना, गंगा बैराज मार्ग, विष्णुपुरी, गंगा बैराज मार्ग, पुराना कानपुर, गंगा बैराज मार्ग, मोतीलाल खेड़िया, गंगा बैराज मार्ग, अटल चौक कर्बला चौराहा से अटल घाट पहुंचेगी।