{"_id":"697d9a8d3d828fc6d400c011","slug":"kanpur-the-biting-cold-and-icy-winds-caused-shivers-vehicles-crawled-on-the-ganga-bridges-2026-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गलन और सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; गंगा पुलों पर रेंगते रहे वाहन, लोगों का अलाव बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गलन और सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; गंगा पुलों पर रेंगते रहे वाहन, लोगों का अलाव बने सहारा
Sat, 31 Jan 2026 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:31 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज में घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। दोपहर में निकली धूप तेज हवाओं के कारण बेअसर रही, जिसके चलते शाम होते ही गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
अलाव तापते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में मौसम की बेरहमी कम नहीं हो रही। शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से नवीन गंगा पुल, राजधानी मार्ग, जाजमऊ हाईवे समेत मुख्य मार्गों पर वाहन सवार हेडलाइट जलाकर धीमी गति से निकले। वहीं, तेज हवाओं की वजह से लोग दिन भर ठंड से कंपकंपाते रहे। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का जतन करते देखे गए। वहीं, पालिका का दावा है कि 20 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश का असर यहां भी देखने को मिला। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन तेज सर्द हवाओं के चलने से बेअसर रही। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग कंपकंपाने लगे। वहीं, सुबह घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार पर थमी रही। नवीन गंगा पुल, जाजमऊ गंगा पुल, जाजमऊ हाईवे मार्ग, आजाद मार्ग, गंगा बैराज, सहजनी मार्ग समेत अन्य मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए वाहनों की लाइट जलाकर निकले।
विज्ञापन
इन इलाकों में जल रहे हैं अलाव
नगर पालिका के जलकल प्रभारी एवं अलाव प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि राजधानी मार्ग नगर पालिका रैन बसेरा, राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर, पोनी तिराहा, मरहला चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, मिश्रा कॉलोनी गांधी चौक स्थल, गोपीनाथपुरम मोड़, कंचन नगर मोड़, ऋषिनगर शौचालय के निकट समेत 20 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।