फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur terrorist connection: After ISIS, Hizbul, now Al Qaeda's stir

कानपुर का आंतकी कनेक्शन: आईएसआईएस, हिजबुल के बाद अब अलकायदा की हलचल, पकड़े जा चुके हैं कई आतंकी

Mon, 12 Jul 2021 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Jul 2021 07:51 AM IST
सार

कानपुर में भी धरपकड़ जारी है। कई टीमें गठित हैं, जो छापा मार रही हैं। मार्च 2017 में उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में बम धमाका हुआ था। इसके बाद यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Kanpur terrorist connection: After ISIS, Hizbul, now Al Qaeda's stir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आतंकी गतिविधियां पहले भी संचालित होती रहीं। यहां से आईएसआईएस और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी पकड़े जा चुके हैं। इन आतंकियों ने शहर को दहलाने की साजिश रची थी। एक बार फिर आतंकी संगठन अलकायदा से शहर का कनेक्शन मिला है।
विज्ञापन


हालांकि, हर बार एटीएस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कानपुर में भी धरपकड़ जारी है। कई टीमें गठित हैं, जो छापा मार रही हैं। मार्च 2017 में उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में बम धमाका हुआ था। इसके बाद यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा किया था।
विज्ञापन


एयरफोर्स से रिटायर्ड गौस मोहम्मद खान मॉड्यूल का सरगना था। संगठन का एक आतंकी सैफुल्लाह लखनऊ में हुए एनकाउंटर में मारा गया था। प्रदेश के बड़े शहरों में ये आतंकी कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष-2018 में जाजमऊ से एटीएस ने हिजबुल के आतंकी कमरुज्जमा को गिरफ्तार किया था। इसने घंटाघर सुतरखाना स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में धमाका करने की साजिश रची थी। वहीं रेल हादसों में भी आतंकी कनेक्शन निकला था।

शहर से गिरफ्तार आतंकी
- 14 सितंबर 2018 को एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा उर्फ कमरुद्दीन को जाजमऊ से गिरफ्तार किया।
- मार्च 2017 को आईएसआईएस के आतंकियों के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा हुआ।
 - अप्रैल 2014 को पटना में विस्फोट करने वाले एक संदिग्ध को पनकी स्टेशन के पास से एटीएस ने पकड़ा।
- जुलाई 2012 में सेंट्रल स्टेशन से फिरोज नाम के संदिग्ध की गिरफ्तारी।
- 18 सितंबर 2011 को रांची निवासी आईएसआई एजेंट फैसल रहमान उर्फ गुड्डू को एटीएस ने गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में रेल बाजार से गिरफ्तार किया।
- 11 सितंबर 2009 को आईएसआई एजेंट इम्तियाज को सचेंडी से गिरफ्तार किया।
- 27 सितंबर 2009 को बिठूर से आईएसआई एजेंट वकास की गिरफ्तारी हुई।
- 14 अगस्त 2000 में कानपुर के आर्यनगर में पहला कुकर बम धमाका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed