{"_id":"68e7b54026a5655c2e0df347","slug":"kanpur-ten-illegal-vendors-operating-a-side-pantry-car-in-azimbad-were-apprehended-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अजीमाबाद में चला रहे थे साइड पेंट्रीकार, चेकिंग अभियान में दबोचे गए दस अवैध वेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अजीमाबाद में चला रहे थे साइड पेंट्रीकार, चेकिंग अभियान में दबोचे गए दस अवैध वेंडर
Thu, 09 Oct 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:46 PM IST
सार
Kanpur News: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ प्रभारी जागे। चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध वेंडर पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर अजीमाबाद एक्सप्रेस में साइड पेंट्रीकार पकड़ी। इसके साथ ही 10 अवैध वेंडर भी दबोच लिए। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अमर उजाला ने 26 सितंबर को आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली 12488 सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में साइड पेंट्री की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से रेलवे अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व में उप निरीक्षक असलम खान ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पटना से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर- 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस की चेकिंग की तो स्लीपर कोच में दस अवैध वेंडर बिना अधिकार पत्र के खाद्य सामग्री बेचते पकड़ में आ गए। पूछने पर बताया कि ट्रेन में साइड पेंट्रीकार चलाते हैं। हालांकि, इनके पास इसकी कोई अनुमति नहीं थी। पकड़े गए नीरज, दीपू, शकील खान, आकाश, अनूप सिंह, कन्हैया लाल, सद्दाम, मान सिंह, गणेश शर्मा को पोस्ट पर लाकर रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसी तरह, सेंट्रल स्टेशन के वेस्ट यार्ड में दो लोगों को बिना अधिकार पत्र के आने-जाने वाली ट्रेनों में बाहर से आवाज लगाकर खान-पान सामग्री बेचने पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन