फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher died after being hit by a toy train at the zoo

Kanpur: चिड़ियाघर में ट्वाय ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, पति व बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं

Sat, 26 Nov 2022 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Nov 2022 07:09 PM IST
सार

कानपुर चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Teacher died after being hit by a toy train at the zoo
शिक्षिका अंजू शर्मा की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन में चढ़ते समय असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई। सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसीपी अकमल खां ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया। चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन से होने वाला ये पहला हादसा है। चकेरी के रामादेवी सफीपुर -2 निवासी सुबोध कुमार शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


वह वर्तमान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी अंजू शर्मा (44), बेटी अदिति और बेटा अखिल शर्मा हैं। अंजू शर्मा उन्नाव स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका थीं। शनिवार को पूरा परिवार पिकनिक मनाने चिड़ियाघर गया था। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास बच्चों ने टॉय ट्रेन पर बैठने को कहा। माता-पिता ने बच्चों के ट्रेन पर बिठा दिया। इसके बाद अंजू भी ट्रेन में चढ़ने लगीं, इसी दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन आगे बढ़ा दी। जिससे असंतुलित होकर अंजू ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर मचा हडक़ंप
हादसे के बाद चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया। खून देखकर लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच जू मैनेटमेंट की मदद से परिवार वाले अंजू को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद चिड़ियाघर बंद कर दिया गया। रविवार को फॉरेंसिक टीम मौके की पड़ताल करेगी, तब तक चिड़ियाघर प्रबंधन ने ट्रेन को घटनास्थल पर ही खड़ा रहने के आदेश दिए हैं।

2014 में चली थी चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन
2014 से चिड़ियाघर में बच्चों और सैलानियों को घुमाने के लिए टॉय ट्रेन का संचालन किया गया था। ट्रायल के दौरान टॉय ट्रेन एक बार पहले भी पलट चुकी है। इसकी मैक्सिमम स्पीट 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। आमतौर पर इसे 12 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जाता है। टॉय ट्रेन से होने वाला जानलेवा हादसा पहली बार हुआ है।

चिड़ियाघर के अंदर हादसा हुआ है। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई जाएगी। अभी तक परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- मोहम्मद अकमल खां, एसीपी कर्नलगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed