{"_id":"688b73864cfed2fd5408b4cb","slug":"kanpur-tannery-operator-and-manager-who-raped-a-teenager-sent-to-jail-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किशोर से कुकर्म करने वाले टेनरी संचालक और मैनेजर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किशोर से कुकर्म करने वाले टेनरी संचालक और मैनेजर भेजे गए जेल
Thu, 31 Jul 2025 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ में किशोर से कुकर्म करने वाले टेनरी संचालक व मैनेजर को पुलिस ने गुरुवार को मक्कू शहीद के भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चकेरी जीएस टावर निवासी टेनरी संचालक असलम नेता का एक किशोर के साथ कुकर्म करते वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। किशोर ने असलम और उसके मैनेजर सरफराज उर्फ विक्की पर पैसे और नॉनवेज का लालच देकर कुकर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने बताया था कि डेढ़ माह से आरोपी उसका शोषण कर रहे थे, विरोध पर बेल्ट से पिटाई की थी। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन किशोरों से शोषण की पुष्टि हुई है। इस गंभीर मामले में और भी किशोर हो सकते हैं।