फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tanker lid opened due to gas formation, oil spilled on road

Kanpur: टैंकर में गैस बनने से खुला ढक्कन, सड़क पर फैला तेल, फिसलकर कई लोग घायल

Sun, 08 Jun 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 09:42 PM IST
सार

Kanpur News: टैंकर में गैस बनने से ढक्कन खुला और तेल सड़क पर फैल गया। घटना पनकी कूड़ा प्लांट के पास की है। पुलिस ने बेरिकेडिंग कर तेल पर राख डलवाई।

विज्ञापन
Kanpur: Tanker lid opened due to gas formation, oil spilled on road
पनकी में टैंकर का ढक्कन खुलने से सड़क पर फैला तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास रविवार दोपहर तेल टैंकर का ढक्कन खुल गया। इससे सड़क पर काफी कच्चा तेल फैल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर घायल हो गए। पुलिस ने कुछ देर के लिए यातायात रुकवाकर तेल पर राख डलवाई। इसके बाद वाहन चालकों का गुजरना शुरू हुआ। कानपुर की ओर से रनियां जाते समय पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट से पहले सरसों के तेल से भरे टैंकर में गैस बनने की वजह से उसका ढक्कन खुल गया।

विज्ञापन


भारी मात्रा में तेल सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल्ला और आकाश ने बताया कि तेल की वजह से करीब दस दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो गए। पनकी निवासी एक व्यक्ति की बाइक फिसलने के बाद एक अन्य टैंकर में पीछे से घुस गई। गनीमत रही कि उसे कुछ हुआ नहीं। नौबस्ता निवासी राज पत्नी नीतू और छह साल की बेटी शिवांगी के साथ बाइक से सचेंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक फिसलने से गिर गए उन्हें मामूली चोटें आईं। पनकी निवासी शलभ सक्सेना को भी चोटें आ गईं। रावतपुर निवासी स्कूटी सवार दीपक सिंह भी गिरकर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने सड़क पर बेरिकेडिंग कर फैले तेल पर राख डलवाई। इस बीच चालक तेल टैंकर छोड़कर भाग गया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर से तेल गिरने से आवागमन बाधित हो रहा था, उसे मौके से हटवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed