{"_id":"6aac0630e9b04baa9a0c9596","slug":"kanpur-surprise-inspection-at-rto-suspicious-individuals-removed-applicants-at-counters-questioned-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरटीओ में फिर चला चेकिंग अभियान, संदिग्धों को खदेड़ा, खिड़कियों पर खड़े आवेदकों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरटीओ में फिर चला चेकिंग अभियान, संदिग्धों को खदेड़ा, खिड़कियों पर खड़े आवेदकों से की पूछताछ
Thu, 17 Sep 2026 09:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:08 PM IST
सार
आरटीओ में चेकिंग अभियान चला। कई लोगों से पूछताछ की गई। परिसर में पान-मसाला और नमकीन बेचने वालों को भी बाहर किया गया।
विज्ञापन
आरटीओ में चला चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरटीओ कार्यालय में गुरुवार को एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून और आरआई संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। खिड़कियों पर खड़े आवेदकों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान परिसर में एक साथ बैठे कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर अधिकारियों ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया।
इसके बाद परिसर में फुटकर दुकान लगाए बैठे पान-मसाला और नमकीन विक्रेताओं को भी बाहर किया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि दोबारा परिसर में दुकान या अनधिकृत गतिविधि करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आरटीओ परिसर के बाहर भी जांच की।
विज्ञापन
इसके बाद परिसर में फुटकर दुकान लगाए बैठे पान-मसाला और नमकीन विक्रेताओं को भी बाहर किया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि दोबारा परिसर में दुकान या अनधिकृत गतिविधि करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आरटीओ परिसर के बाहर भी जांच की।
विज्ञापन
आरटीओ में चला चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
दावा है कि कोई दलाल नजर नहीं आया। एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने बताया कि आरटीओ परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल आवेदक और आरटीओ से संबंधित कार्य वाले लोग ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।