फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sugar prices break records ratessurged by 17 in 17 days reaching 59 per kg wholesale 61 per kg retail

Kanpur: चीनी के दामों ने तोड़े रिकॉर्ड, 17 दिनों में 17 रुपये  उछले भाव, थोक में 59 तो फुटकर में 61 रुपये किलो

Tue, 18 Aug 2026 03:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 18 Aug 2026 03:42 PM IST
सार

Kanpur News: चीनी के दामों में अचानक भारी उछाल आया है, जिससे फुटकर भाव 60 से 61 रुपये और थोक भाव 59 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। महज 17 दिनों में 16 से 17 रुपये की वृद्धि होने के पीछे चीनी मिलों के एजेंटों की मुनाफाखोरी और रक्षाबंधन के चलते स्टॉक किए जाने को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Sugar prices break records ratessurged by 17 in 17 days reaching 59 per kg wholesale 61 per kg retail
चीनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीनी के भावों ने दाम के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फुटकर में भाव 60 से 61 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। थोक में इसका भाव 52 रुपये से बढ़कर 59 किलो हो गया है। 17 दिन में 16 से 17 रुपये किलो तक चीनी के दाम बढ़ गए हैं। आगे भी तेजी के आसार हैं। जानकारों का कहना है कि चीनी मिलों के एजेंट चीनी खरीदकर रोज नए रेट खोल रहे हैं। सरकार ने तत्काल सख्त कदम नहीं उठाए तो चीनी के दाम दिवाली तक 70 से 80 रुपये किलो पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

कानपुर शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि चीनी की कीमतों को काबू में रखने के लिए स्टॉक लिमिट लागू की गई है। कोई भी चीनी डीलर किसी भी स्टॉक को 30 दिन से ज्यादा तक अपने पास नहीं रख सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बार गन्ने की फसल भी अच्छी हुई है। कहीं पर कोई कमी भी नहीं थी लेकिन एजेंटों ने चीनी के दाम बढ़ा दिए हैं। किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 17 दिन पहले थोक में चीनी 47-48 रुपये किलो थी।

विज्ञापन
Trending Videos

चीनी महंगी होने से मिठाई भी हो जाएगी महंगी
अब 58 से 59 रुपये किलो हो गई है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को होलसेल रेट 58. 40 रुपये किलो रहा। 2008 में भी ऐसी ही किल्लत पैदा की गई थी और चीनी के दाम 40 रुपये किलो तक बढ़ गए थे। उस दौरान चीनी का भाव 18-19 रुपये किलो था। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस स्वीट एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता राजकुमार भगतानी ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। कारोबारियों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया है। चीनी महंगी होने से मिठाई भी महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed