Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sub-inspector beat businessman, claims it is the police's job to "turn an animal into a human"

कानपुर: जानवर को इंसान बनाना पुलिस का काम कहकर दरोगा ने कारोबारी को पीटा, सीपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 10 Nov 2026 09:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 10 Nov 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Sub-inspector beat businessman, claims it is the police's job to "turn an animal into a human"
दरोगा पर कारोबारी से मारपीट का आरोप - फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र कुमार वर्मा पर खाद कारोबारी योगेश कुमार ने बीच सड़क और फिर थाने में ले जाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए कारोबारी ने बताया कि दरोगा ने थानाध्यक्ष राजीव सिंह के सामने कहा कि जानवर को इंसान बनाना ही पुलिस का काम है और उनकी न सिर्फ पिटाई की बल्कि जेब में रखे 2300 रुपये भी छीन लिए। मांगने पर कहा कि लिखापढ़ी हो गई है, अब कोर्ट से लेना। मामले की गंभीरता देख सीपी रघुबीर लाल ने दरोगा को तत्काल ही लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को सौंपी है। सीपी का कहना है कि यदि जांच में थानाध्यक्ष भी आरोपी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जामू गांव निवासी योगेश ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। तभी गल्ला मंडी स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के सामने सामने आ रहा बाइक सवार कार से टकराकर चोटिल हो गया। अभी वह बाइक सवार को संभाल ही रहे थे कि तभी काले रंग की स्कार्पियों से उतरे दो-तीन लोग उनसे बोले कि 20 हजार रुपये दे दो तो मामले समझौता करा देंगे। योगेश के इन्कार करने पर स्कार्पियो सवार लोगों ने खुद फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे दरोगा शैलेंद्र वर्मा भी उन पर रुपये देने का दबाव डालते हुए न सिर्फ अभद्रता करने लगा बल्कि उनसे हाथापाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश का आरोप है कि इसके बाद दरोगा उन्हें जबरन थाने ले गया और वहां थानाध्यक्ष के सामने जानवर वाली बात कहते हुए उन्हें पीटा और जेब में रखे 2300 रुपये भी छीन लिए। योगेश का दावा है कि थाने में अभद्रता और पिटाई का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। योगेश ने बताया कि थाने में ही अनियमितता देख उन्होंने खुद ही अपना मेडिकल कराया। इसमें सिर व कान में चोटें निकली हैं। योगेश का कहना है कि जब बाइक सवार की ओर से कोई शिकायत ही नहीं दर्ज कराई गई तो दरोगा शैलेंद्र ने आखिर किस लिखापढ़ी के तहत उनके रुपये रख लिए। शिकायत सुनते ही सीपी ने थानाध्यक्ष से जानकारी की तो वह भी गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर सीपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए। सीपी का कहना है कि स्कार्पियो सवार कौन लोग थे, जो लापरवाह पुलिस कर्मियों के लिए दलाली का काम करते हैं, उनकी गाड़ी का नंबर भी मिला है, जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed