फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Students will eat bread and bakery products made in HBTU

Kanpur: एचबीटीयू में बनी ब्रेड और बेकरी उत्पाद खाएंगे छात्र, फूड टेक्नोलॉजी में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Wed, 25 Sep 2024 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2024 08:45 PM IST
सार

Kanpur News: एचबीटीयू में फूड टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा। छात्र संस्थान में बने ब्रेड और बेकरी उत्पाद खाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Students will eat bread and bakery products made in HBTU
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी अब अपने छात्रों को संस्थान में बनी ब्रेड और अन्य ब्रेकरी उत्पाद उपलब्ध कराएगा। छात्रों की सेहत को देखते हुए हेल्दी प्रोडक्ट की रेंज निकाली जाएगी। साथ ही बेकरी प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक भी की जाएगी। इसके लिए संस्थान के फूड टेक्नोलॉजी विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत होगी। एचबीटीयू के पूर्व छात्र और जयपुर की जेवीएस फूड इंस्टड्री के एमडी पीसी मेहनोत के साथ 16 अक्तूबर को एमओयू साइन होगा।
विज्ञापन


संस्थान को फूड टेक्नोलॉजी के लिए दो करोड़ और फूड टेक्नोलॉजी के लिए 65 लाख का बजट मिला है। फूड टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार ने बताया कि इसकी मदद से छात्रों को प्रैक्टिकल में आसानी तो होगी साथ ही क्वालिटी चेक का भी काम हो सकेगा। यहां तैयार होने वाली ब्रेड और बेकरी प्रोडक्ट को हॉस्टल के छात्रों और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, क्वालिटी चेक के साथ क्वालिटी इंप्रूवमेंट पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत अगले सत्र से की जाएगी। वहीं, पेंट टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण मैथानी ने कहा कि पेंट टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत तीन महीने के भीतर हो जाएगी। पेंट एंड कोटिंग टेक्नोलॉजी एसोसिएशन की ओर से दो करोड़ की कीमत से तैयार हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टेस्टिंग और रिसर्च का काम होगा।

 

संस्थान में दाखिले की स्थिति सुधरी
पिछले सालों के मुकाबले संस्थान में इस बार दाखिले की स्थिति सुधरी है। संस्थान में इस साल कुल 1529 दाखिले हुए हैं। बीटेक में 924, बीबीए 75, बीफार्म 25, बीएसएमएस में 38, एमसीए 77, एमबीए 210, एमएससी 48, एमटेक में 74 और पीएचडी में 58 दाखिले हुए हैं। प्रो. समशेर ने बताया कि तीन साल पहले संस्थान में 54 शिक्षक थे, जिनकी संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इसके अलावा 60 गेस्ट फैकल्टी है। 140 पदों पर नियुक्ति शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed