फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Students of KIT College are outraged and protesting against the change of examination center

Kanpur: केआईटी कॉलेज के छात्रों में आक्रोश, परीक्षा केंद्र बदलने के खिलाफ प्रदर्शन, अवैध वसूली का भी आरोप

Thu, 11 Dec 2025 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 01:28 PM IST
सार

Kanpur News: केआईटी कॉलेज में छात्रों ने परीक्षा केंद्र को अंतिम समय में बदलने और अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। कॉलेज डायरेक्टर ने परीक्षा प्रक्रिया को यूनिवर्सिटी गाइडलाइंस के अनुरूप बताया है।

विज्ञापन
Kanpur Students of KIT College are outraged and protesting against the change of examination center
छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित केआईटी कॉलेज में गुरुवार को एमबीए और बीटेक के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर कैंपस के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने पूरे सत्र में यही बताया कि परीक्षाएं कॉलेज कैंपस में ही कराई जाएंगी। अब जब परीक्षा में मात्र दस दिन बचे हैं, तो अचानक सूचना दी गई कि परीक्षाएं यूनिवर्सिटी में होंगी। छात्रों का कहना है कि कम समय में नई जगह पर परीक्षा देने की तैयारी करना मुश्किल होगा। आरोप यह भी लगाया गया कि कॉलेज प्रबंधन पूरे साल अलग-अलग तरीकों से अतिरिक्त पैसों की उगाही करता है।

विज्ञापन



परीक्षा केंद्र बदलने से होगी भारी परेशानी
एडमिट कार्ड होने के बावजूद पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाता है और परीक्षा के समय भी अवैध वसूली की जाती है। छात्रों ने बताया कि कई बच्चे दूरदराज के जिलों से यहां पढ़ने आते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र बदलने से उन्हें भारी परेशानी होगी। विरोध प्रदर्शन में अभिषेक मिश्रा, प्रीति यादव,आयुष सिंह चौहान, कार्तिक कुशवाहा, उत्कर्ष, वैभव शर्मा, अभिषेक शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, जानवी और साक्षी सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।

Kanpur Students of KIT College are outraged and protesting against the change of examination center
छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

छात्रों को समझाने का किया जा रहा है प्रयास
इस दौरान छात्रों ने बताया कि उन्हें विद्यालय से सस्पेंड करने की भी धमकी दी जा रही है। विरोध प्रदर्शन के बारे में परिजनों से शिकायत करने की धमकी दी जा रही है। वहीं, कॉलेज के डायरेक्टर का कहना है कि जून 2024 में यूनिवर्सिटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाओं की प्रक्रिया कराई जा रही है। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed