फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Stones pelted at former SP MLAs Pajero youths broke the windshield after verbal abuse two arrested

Kanpur: पूर्व सपा विधायक की पजेरो पर पथराव; गाली-गलौज के बाद युवकों ने तोड़ा शीशा, दो दबोचे और तीसरे की तलाश

Sat, 21 Feb 2026 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:11 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के सिंहपुर चौराहे पर सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौज के बाद पथराव कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Stones pelted at former SP MLAs Pajero youths broke the windshield after verbal abuse two arrested
सपा पूर्व विधायक की कार पर पथराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर चौराहे के पास मैनावती मार्ग पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। इससे पहले बदमाशों ने गाली गलौज भी की। इस पथराव में पजेरो कार के पीछे वाला शीशा टूट गया।

विज्ञापन

पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने बताया कि वह अपने परिचितों के साथ पजेरो स्पोर्ट्स कार से मैनावती मार्ग होते हुए शहर की तरफ शादी समारोह में जा रहे थे। तभी शाम करीब नौ बजे  उनकी कार सिंहपुर चौराहे के पास जाम में फंस गई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी कार के पास आकर रुके।

विज्ञापन

पथराव में कार का पीछे वाला शीशा टूट गया
इसके बाद उनका नाम लेते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। इस पर कार चला रहे शिवम मिश्रा ने उन युवकों का विरोध किया। इसके बाद युवक आगे निकल गए। इसी बीच जाम थोड़ा खुला, तो उनकी गाड़ी आगे बढ़ी। इसी बीच कुछ युवकों ने पीछे से पथराव कर दिया। पथराव में उनकी कार का पीछे वाला शीशा टूट गया।




दाे युवक गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
इसमें पीछे चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठा परिवार दहशत में हो गया। पूर्व विधायक ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बिठूर थाने में तहरीर दी है। मामले में एसपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों अंबर दीक्षित और ऋषभ यादव को पकड़ा है। वहीं, तीसरे युवक सुमित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed