{"_id":"68e2b3e39dd5293f3408e726","slug":"kanpur-stones-pelted-and-abused-at-a-professor-s-home-for-making-a-hotel-video-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होटल का वीडियो बनाने पर प्रोफेसर के घर पथराव व अभद्रतास, एक नामजद समेत 13 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होटल का वीडियो बनाने पर प्रोफेसर के घर पथराव व अभद्रतास, एक नामजद समेत 13 पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
सार
होटल का वीडियो बनाने पर प्रोफेसर के घर पथराव करने के मामले में 13 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बिठूर थाना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिठूर थाना क्षेत्र के एक होटल में अनैतिक कार्य का आरोप लगाते हुए प्रोफेसर ने संचालक समेत 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने होटल में आने-जाने वाले युवक-युवतियों का सीसीटीवी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया तो आरोपियों ने पथराव किया। गालीगलौज करते हुए पड़ोसी रिटायर्ड मौसम वैज्ञानिक से भी अभद्रता की।
राजर्षिनगर, नारामऊ निवासी इंटर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में खुले होटल में अनैतिक कार्य किए जाते हैं। साक्ष्य के लिए उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फेस होटल की ओर कर रखा था। आरोप है कि होटल के मालिक विकास यादव ने शनिवार की शाम को उनके घर पर एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर पथराव किया और जमकर गालीगलौज की।
सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पथराव में खिड़की के कांच भी टूट गए। आरोपियों ने रिटायर्ड मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद दुबे और पड़ोसी चंद्रकिशोर मिश्रा के साथ भी अभद्रता की। बीते 10 सितंबर को भी होटल में अनैतिक कार्य का लोग विरोध कर पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। इसे लेकर विकास खुन्नस रखता है। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि विकास यादव और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।