{"_id":"68f4bf6784b8389a10072ef4","slug":"kanpur-stone-pelting-on-clone-humsafar-express-causes-panic-drivers-window-glass-broken-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूटा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूटा, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 19 Oct 2025 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:09 PM IST
सार
Kanpur News: अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पर भीमसेन के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूट गया। ट्रेन को कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-पांच पर अटेंड किया गया।
विज्ञापन
ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूटा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अहमदाबाद से दरभंगा जा रही क्लोन हमसफर एक्सप्रेस 09465 ट्रेन में भीमसेन के पास अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने से हड़कंप मच गया। पथराव के कारण ट्रेन के ड्राइवर के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। अज्ञात शरारती तत्वों ने भीमसेन होर्डिंग लाइन पर ट्रेन में पथराव किया।
विज्ञापन
पथराव की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। पथराव की सूचना मिलते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने तुरंत ट्रेन को अटेंड किया। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- पांच पर लाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पथराव की सूचना ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को दी
- फोटो : amar ujala
आरपीएफ और रेलवे पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि पथराव की यह घटना झांसी मंडल के अंतर्गत हुई है, लेकिन ट्रेन को सुरक्षा कारणों से कानपुर सेंट्रल पर अटेंड किया गया है। पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरपीएफ और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।