फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: State level kabaddi player commits suicide

Kanpur: क्या जिंदगी है ठोकरों पे मार दो... गाने पर बनाई रील फिर स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी फंदे से झूला

Mon, 03 Jul 2023 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 12:19 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: State level kabaddi player commits suicide
विक्रांत उपाध्याय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी में स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी विक्रांत उपाध्याय (25) ने छह घंटे पहले एक फिल्म के गाने ''क्या जिंदगी है ठोकरों पे मार दो, मौत अंत है नहीं तो मौत से भी क्यों डरें...ये जाके आसमान में दहाड़ दो'' पर इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद शनिवार देर रात फंदे से झूल गया। हालांकि, खिलाड़ी के खुदकुशी करने के पीछे का कारण परिजन व पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


गणेश विद्यार्थीनगर, एफ ब्लॉक निवासी विक्रांत उपाध्याय की वर्ष 2017 में विद्युुत परिषद इंटर कॉलेज की टॉपर टीम थे। इनकी टीम कानपुर में टॉपर थी। बड़े भाई विकास ने बताया कि उसने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। वर्ष 2021 में कानपुर मंडल की कबड्डी प्रतियोगिता में भी उसका चयन हुआ था। इसके साथ ही वह अरमापुर के जीके ग्राउंड में खिलाड़ियों को कबड्डी सिखाता था। उसने कल्याणपुर में आइसक्रीम पार्लर भी खोला था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ गंगा बैराज गया था।

विज्ञापन

शाम को घर आकर उसने एक फिल्मी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। शाम को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। देर रात करीब दो बजे आंख खुली तो विक्रांत के कमरे का दरवाजा खुला था। उसका शव पंखे के कुंडे से बंधी चादर से बने फंदे पर लटकता पाया। वह तीन भाइयों विकास व विशाल में मझला था। पिता ओंकारनाथ की दो साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। मां रेनू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि, परिजन खुदकुशी के पीछे का कोई कारण नहीं बता सके। पनकी थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसमें फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed