{"_id":"5f185df58ebc3e9f933a7d76","slug":"kanpur-spray-on-clothes-viruses-will-stay-away-from-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लॉथ सैनिटाइजर रखेगा कपड़ों को बैक्टीरिया से दूर, वायरस के डर से बार-बार कपड़े धोने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लॉथ सैनिटाइजर रखेगा कपड़ों को बैक्टीरिया से दूर, वायरस के डर से बार-बार कपड़े धोने से मिलेगी निजात
Wed, 22 Jul 2020 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
दो प्रोफेसरों ने बनाया क्लॉथ सैनिटाइजर
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना के चलते इस समय हर कोई डरा हुआ है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में कपड़ों को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने के लिए दो प्रोफेसरों ने क्लाथ सैनिटाइजर बनाया है। मात्र 80 रुपये में चार सौ मिलीलीटर सैनिटाइजर आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
हालांकि यह सैनिटाइजर कोरोना से सुरक्षित रखेगा, इसका दावा दोनों प्रोफेसरों ने नहीं किया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के डॉ. शाश्वत कटियार और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि के गेस्ट फैकल्टी डॉ. सौरभ मिश्रा ने क्लाथ सैनिटाइजर बनाया है।
दावा किया कि बैक्टीरिया-वायरस को दूर भगाने के साथ-साथ इसको लगाने से कपड़े में इत्र जैसी महक भी आएगी। डॉ. सौरभ ने बताया कि इस सैनिटाइजर के प्रयोग से बैक्टीरिया और वायरस के डर से बार बार कपड़े धोने की चिंता से निजात मिलेगी। दावा किया कि यह तीन से चार घंटे तक बैक्टीरिया और वायरस के खतरे को दूर रखेगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर कपड़ों के साथ साथ शरीर के खुले हिस्से में भी इसका स्प्रे करना बेहतर होगा।
विज्ञापन
घर पर ऐसे कर सकते निर्माण
क्लाथ सैनिटाइजर को घर पर बनाने के लिए अपनी मनपसंद महक का 20 बूंद एसेंशियल ऑयल, 400 एमएल आरओ वाटर और 4 एमएल इसोप्रोपेनाल चाहिए होगा। इसमें यदि 20 बूंदें व्हाइट वेनेगर की डाल दें तो इसे कपड़े में डालकर घर के सामान को भी बैक्टीरिया मुक्त किया जा सकता है, हालांकि तब इसे पहनने वाले कपड़ों पर प्रयोग नहीं किया जा सकता।