फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sports Updates, KCA final from Satnam's game, Taekwondo team leaves for Amritsar

Kanpur Sports: सतनाम के खेल से केसीए फाइनल में, ताइक्वांडो टीम अमृतसर के लिए रवाना, पढ़िए स्पोर्ट्स की खबरें

Sat, 07 Jan 2023 08:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

66वीं राज्यस्तरीय यूपी बोर्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर को नौ पदक मिले हैं। वहीं, अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय की महिला टीम रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
Kanpur Sports Updates, KCA final from Satnam's game, Taekwondo team leaves for Amritsar
प्रयागराज में संपन्न हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में शनिवार को हुई संपन्न 66वीं राज्यस्तरीय यूपी बोर्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर को नौ पदक मिले हैं। इसमें सात स्वर्ण, दो रजत पदक शामिल हैं। ओवर ऑल कानपुर को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में इंडियन राउंड की स्पर्धा में अपूर्व वशिष्ठ ने 50 मीटर, 30 मीटर व ओवर ऑल में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन

वहीं, कानपुर मंडल की ओर से खेलते हुए वैष्णवी अग्निहोत्री ने अंडर-17 रिकर्व राउंड में 70 मीटर में रजत, 60 मीटर में स्वर्ण व ओवर ऑल में रजत पदक जीता। भूमि सम्राट ने मंडल की टीम से प्रतिभाग करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग की रिकर्व राउंड की स्पर्धा में 60 मीटर में स्वर्ण, 50 मीटर में स्वर्ण व ओवर ऑल में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

ये तीनों खिलाड़ी फरवरी में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 13 मंडल के पांच सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव वैभव गौड़, मोहित दुबे आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ताइक्वांडो टीम अमृतसर के लिए रवाना
अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में नौ से 12 जनवरी के बीच अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कानपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम में ज्योति, शिवानी राजपाल, दिव्यांशी साहू, वंदना शर्मा, तृप्ति सेंगर, मानसी झा, शिवानी गौतम, शिवानी, विदयांशी वर्मा, जया जायसवाल, अनुभूति सिंह, मोहम्मद रजिन हैदर शामिल हैं।

सतनाम के खेल से केसीए फाइनल में
मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैनपुरी जनपद में महाराज तेज सिंह स्मारक राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सतनाम के खेल से केसीए की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच की टीम ने 29.3 ओवर में दस विकेट खोकर 136 रन बनाए। केसीए के आदर्श सिंह, सौरभ सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में केसीए की टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज सतनाम ने 82 रन की पारी खेली।

केसीए ब्लू ने 84 रनों से जीता मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सिंहानियां मैदान में बालिकाओं का मैत्री मैच हुआ। इसमें केसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए रेड की टीम 25 ओवर में महज 92 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed