{"_id":"697069fea87acf06910cc23b","slug":"kanpur-speeding-truck-collided-with-tractor-trailer-injuring-driver-and-conductor-admitted-to-chc-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चालक और परिचालक घायल…सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चालक और परिचालक घायल…सीएचसी में भर्ती
Wed, 21 Jan 2026 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:24 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर में ट्रक की टक्कर से मौरंग लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुड्डू और परिचालक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने सरसौल सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों फतेहपुर के रासुपुर निवासी हैं और ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग और ईंट लेकर कोयला नगर कानपुर जा रहे थे। तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर ईंट और मौरंग बिखर गई, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर निकलने लगे।
विज्ञापन
राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ा
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एनएचएआई टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को किनारे हटवाया और दूसरे ट्रैक्टर से मौरंग-ईंट हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस बीच राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यातायात अब सामान्य है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।