{"_id":"6a69984d5eac36c9130c730d","slug":"kanpur-speeding-pickup-truck-rams-into-auto-driver-injured-and-trapped-in-the-cabin-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक घायल, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक घायल, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Wed, 29 Jul 2026 11:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:36 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बम्बुरिहा गांव निवासी सूर्यभान यादव बुधवार सुबह करीब सात बजे सवारियों को छोड़कर ऑटो से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पहुंचे। तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनके ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल सूर्यभान को ऑटो से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घायल को तत्काल सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फरार पिकअप चालक की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।