फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SP leader Khalid Raza placed under house arrest he was on his way to burn effigy of Education Minister

Kanpur: सपा नेता खालिद रज़ा घर में नजरबंद, शिक्षा मंत्री का पुतला जा रहे थे फूंकने, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Thu, 23 Jul 2026 02:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव खालिद रजा को शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के कार्यक्रम से ठीक पहले पुलिस ने उनके सनिगवां स्थित मकान पर हाउस अरेस्ट कर लिया। वे अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चकेरी के रामादेवी चौराहे पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur SP leader Khalid Raza placed under house arrest he was on his way to burn effigy of Education Minister
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव खालिद रजा को पुलिस ने उनके सनिगवां स्थित मकान में हाउस अरेस्ट कर दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय था। सपा राष्ट्रीय सचिव खालिद रज़ा अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चकेरी के व्यस्त रामादेवी चौराहे पर पहुंचकर पुतला दहन करने की तैयारी में थे। जैसे ही इसकी भनक स्थानीय पुलिस को लगी।

विज्ञापन





पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी
पुलिस ने ऐहतियातन त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया और घर पर ही नजरबंद कर दिया। प्रशासन के इस कदम से पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed