{"_id":"602a8493cec2d66cbe2a9131","slug":"kanpur-sp-eastern-received-a-call-threatening-to-blow-up-kanpur-central","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसपी पूर्वी को फोन पर दी सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी, बर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एसपी पूर्वी को फोन पर दी सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी, बर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 15 Feb 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
एसपी पूर्वी को 10 फरवरी को फोन कर कानपुर सेंट्रल स्टेशन व गोविंदपुरी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को सोमवार को बर्रा पुलिस ने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया आरोपी शिवम द्विवेदी (22) मूलरूप से चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के भमौर गांव का रहने वाला है।
थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि स्टेशनों को उड़ाने की धमकी देने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसने तीन फरवरी को बर्रा के इन्वर्टर कारोबारी अभय प्रताप सिंह को भी फोन पर हत्या की धमकी दी थी।
नाम कमाने के लिए दे रहा था धमकियां
पुलिस के अनुसार शिवम ने बताया है कि वह नाम कमाने के लिए धमकियां दे रहा था। एसपी पूर्वी का सीयूजी नंबर गूगल से और बर्रा निवासी इन्वर्टर कारोबारी का नंबर फेसबुक से हासिल किया था। एसपी पूर्वी को धमकी देने के समय उसकी लोकेशन अहमदाबाद में थी।