फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur South, KDMA, Adarsh, and Rovers Club won

Kanpur News: कानपुर साउथ, केडीएमए, आदर्श व रोवर्स क्लब जीते

Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur South, KDMA, Adarsh, and Rovers Club won
कानपुर क्रिकेटर टीम के बल्लेबाज को आउट करने के बाद खुशी जताता आदर्श क्लब टीम का गेंदबाज।  - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर क्रिकेटर्स क्लब की ओर से आयोजित 9वीं पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में कानपुर साउथ, केडीएमए, आदर्श व रोवर्स क्लब ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सभी मैच अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


कानपुर साउथ मैदान पर हुए पहले मैच में ओलंपिक रजिस्टर्ड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। वहीं कानपुर साउथ ने 14.2 ओवर में तीन विकेट पर 128 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक यादव बने। राष्ट्रीय मैदान पर हुए दूसरे मैच में केडीएमए ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 108 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं विनर्स क्लब की पूरी टीम 14.5 ओवर में 94 रन पर आउट हो गई। केडीएमए ने 14 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच आदर्श सिंह रहे। कानपुर साउथ मैदान पर हुए तीसरे मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। वहीं आदर्श क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेश तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राष्ट्रीय मैदान पर हुए चौथे मैच पीएससी ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 97 रन बनाए। वहीं रोवर्स क्लब ने नौ ओवर में एक विकेट पर 98 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित सिंह यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed