फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur South beat Kanpur Cricketers by seven wickets

Kanpur News: कानपुर साउथ ने कानपुर क्रिकेटर्स को सात विकेट से हराया

Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur South beat Kanpur Cricketers by seven wickets
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मैच में कानपुर साउथ ने कानपुर क्रिकेटर्स को सात विकेट से पराजित किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर क्रिकेटर्स ने 40 ओवर में चार विकेट पर 248 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें समन्वय दीक्षित ने 101 और आकाश त्रिवेदी ने 103 रन की शतकीय पारियां खेलीं, तो गेंदबाजी में मो. बासित ने एक को आउट किया। वहीं, कानपुर साउथ ने 28.3 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


इसमें आयुष पाठक ने 86 और उपेंद्र यादव ने 68 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में प्रशांत अवस्थी ने दो को आउट किया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कानपुर। यूपीसीए की ओर से सत्र 2025-26 के लिए आयोजित अंडर-19 टीम के ट्रायल मैच मंगलवार को संपन्न हुए। अंतिम दिन एचएएल मैदान पर टीम-ए और डी के बीच मैच हुआ। इसमें आदित्य, सम्राट सिंह, अक्षत पांडेय, मयंक सिंह राठौर, श्रीजन राय, अभिषेक कुशवाहा, मृदुल शर्मा, हसन रजा व पीयूष कटियार ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।


वहीं, सप्रू मैदान पर टीम जी और एच के मध्य दूसरा ट्रायल मैच खेला गया। इसमें उत्कर्ष तिवारी, ब्रजेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, मृदुल मिश्रा, रुद्र कुमार, विशाल प्रजापति, विनोद नागर ने श्रेष्ठ खेल दिखाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed