Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Son seeks records of mothers death after 21 years details missing from register appeals to CMO

कानपुर: 21 साल बाद मां की मौत का रिकॉर्ड खोजने पहुंचा बेटा, रजिस्टर में नहीं मिला ब्योरा, सीएमओ से गुहार

Sun, 01 Nov 2026 10:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी केशव सिंह अपनी मां माया देवी की मौत के 21 साल बाद मृत्यु प्रमाणपत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। 29 अगस्त 2004 को हुई मां की आत्महत्या के समय केशव नाबालिग थे, जिससे उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था।

विज्ञापन
Kanpur Son seeks records of mothers death after 21 years details missing from register appeals to CMO
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मां की मौत के 21 साल बाद उसका मृत्यु प्रमाणपत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए बेटा सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मकान में 29 अगस्त 2004 को माया देवी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना के समय बेटा केशव सिंह नाबालिग था।

विज्ञापन

इस वजह से उसके पास मां की मौत से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं हैं।  अब रिकॉर्ड तलाशने के लिए उसने सीएमओ को प्रार्थनापत्र दिया है। केशव सिंह के मुताबिक, उनकी मां माया देवी की मौत रक्षाबंधन के दिन हुई थी। उस समय वह नाबालिग था। परिवार के पास पोस्टमार्टम संख्या, पुलिस रिपोर्ट, पंचनामा या मृत्यु से संबंधित कोई मूल दस्तावेज सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

संबंधित नाम की कोई प्रविष्टि नहीं मिली
उनका कहना है कि घटना में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ था। ऐसे में पुलिस विभाग से भी रिकॉर्ड मिलने की उम्मीद नहीं है।  आवेदन के आधार पर पुराने अभिलेखों की जांच की गई तो 29 मार्च 2004 के रजिस्टर में संबंधित नाम की कोई प्रविष्टि नहीं मिली। वहीं, वर्ष 2006 के पोस्टमार्टम रजिस्टर में पीएम नंबर 1610/26, दिनांक नौ अगस्त 2006 और समय 3:30 बजे की एक प्रविष्टि मिली। इसमें माया सिसोदिया (40) निवासी विजय नगर काकादेव का विवरण दर्ज है।

विज्ञापन

घटना से संबंधित अभिलेख मिलने का इंतजार है
हालांकि, यह विवरण आवेदक की मां माया देवी से संबंधित है या नहीं। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। केशव ने अस्पताल के पुराने रजिस्टरों और संबंधित विभागों के अभिलेखों में दोबारा तलाश कराकर मां की मृत्यु से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही रिकॉर्ड मिलने पर मृत्यु प्रमाणपत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति देने का अनुरोध किया है। फिलहाल 2004 की घटना से संबंधित अभिलेख मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed