फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son had killed sewing artisan, said sister and mother used to insult, had relations with women

कानपुर: बेटे ने की थी सिलाई कारीगर की हत्या, बोला बहन और मां काे करता था अपमानित, महिलाओं से थे संबंध

Mon, 25 Jan 2021 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Son had killed sewing artisan, said sister and mother used to insult, had relations with women
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सिलाई कारीगर लियाकत अली (45) हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। बहन व मां को अपमानित करने और कई महिलाओं से संबंध होने की वजह से बेटे शहादत हुसैन ने ही सिलाई कारीगर की हत्या की थी। पुलिस ने आलाकत्ल चाकू बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


जाजमऊ चौकी के पास 18 जनवरी को बेगमपुरवा बाबूपुर वा निवासी लियाकत अली का शव मिला था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद उसके बेटे शहादत हुसैन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। शहादत ने बताया कि पिता आए दिन घर पर बवाल करते थे। मां व बहन के बारे में गलत बातें बोलते थे।
विज्ञापन


कई महिलाओं से उनके संबंध भी थे। इसका विरोध करने पर वह मारते-पीटते थे। वारदात की शाम जाजमऊ चौके के पास बुलाकर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता ने चाकू से हमला कर दिया। इस पर चाकू छीन लिया। इसके बाद वार पर वार कर पिता को मार दिया। इसके बाद महोबा रिश्तेदारी में चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि घटना की जांच के दौरान जब पूछताछ के लिए शहादत को बुलाया गया तो उसके एक हाथ में जख्म दिखाई दिया। इससे उस पर शक हुआ। उसकी जब सीडीआर निकाली गई तो उसकी लोकेशन घटनास्थल पर मिली। इससे शक और पुख्ता हो गया। ठीक पहले पिता से उसकी बातचीत भी मिली। तब उसको उठाया गया। पूछताछ में उसने पूरे राज उगल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed