फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son fired on mother for not giving money for liquor, pressed trigger but fire gone missed

कानपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां पर लगा दिया तमंचा, ट्रिगर भी दबाया, मिस हो गया फायर

Mon, 23 Aug 2021 09:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Aug 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Son fired on mother for not giving money for liquor, pressed trigger but fire gone missed
गनशॉट (फाइल फोटो)
कानपुर में कल्याणपुर के हितकारी नगर नई बस्ती में एक शख्स ने शराब के पैसे न देने पर अपनी मां पर तमंचा तान दिया। पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। थाने की पुलिस ने टाल मटोल किया तो पीड़ित वृद्धा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
विज्ञापन


सीपी के आदेश पर पुलिस ने वृद्धा के बेटे पर हत्या के प्रयास और बहू पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। हितकारी नगर निवासी 65 वर्षीय राजकिशोरी अपने इकलौते बेटे विमल दीक्षित व बहू कीर्ति के साथ रहती हैं। राजकिशोरी के मुताबिक विमल आए दिन शराब पीकर विवाद करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि 18 अगस्त को विमल ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विमल ने झगड़ा किया और राजकिशोरी के कनपटी पर असलहा लगा दिया। ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। वह बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकिशोरी ने बताया कि उन्होंने बहू से मदद मांगी तो उसने भी उनके साथ मारपीट की। थाने की पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी फरार है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed