{"_id":"6892473b0d4b9fc12d00c010","slug":"kanpur-son-commits-suicide-before-father-s-thirteenth-day-rituals-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पिता की तेरहवीं से पहले बेटे ने दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पिता की तेरहवीं से पहले बेटे ने दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद
Tue, 05 Aug 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नरवल थानाक्षेत्र में करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम चौरीचौरा ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जाने देने वाले युवक की पहचान सिकठिया निवासी अनिल साहू (35) के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद उसने जान दी थी। अभी कुछ दिन पहले ही युवक के पिता का निधन हुआ था जिनकी तेरहवीं गुरुवार को है।
बड़े भाई नीरज ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को अनिल की शादी हुई थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले पिता रामपाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी जिनका सोमवार को दसवां था। गुरुवार को तेरहवीं होनी है। अनिल 27 जुलाई को मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
बड़े भाई नीरज ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को अनिल की शादी हुई थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले पिता रामपाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी जिनका सोमवार को दसवां था। गुरुवार को तेरहवीं होनी है। अनिल 27 जुलाई को मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, तेरहवीं को लेकर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद वह सोमवार की सुबह 10 बजे घर से नाराज होकर चला गया था। मंगलवार को पता चला कि उसने जान दे दी है। घटना के बाद अनिल की मां शारदा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि पति की तेरहवीं भी नहीं हो पाई थी की बेटे का भी साथ छूट गया।