फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Smuggler carrying liquor to sell during Bihar elections arrested

Kanpur: बिहार चुनाव में शराब खपाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार रुपये कीमत की 12 बोतलें बरामद

Wed, 10 Sep 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Sep 2025 07:01 PM IST
सार

जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी के पास से 25 हजार रुपये कीमत की 12 बोतल शराब बरामद की है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Smuggler carrying liquor to sell during Bihar elections arrested
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब ले जा रहे तस्कर को जीआरपी और आरपीएफ ने दबोचा है। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 48 केन बियर बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार दोपहर हैरिशगंज पुल के पास एक युवक प्लास्टिक की दो बोरी लाते दिखा। पूछताछ करने पर बताया कि बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा है। बोरी दिखाने को कहा तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब और बियर मिली।
विज्ञापन

Kanpur: Smuggler carrying liquor to sell during Bihar elections arrested
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुजफ्फरपुर जिले के ग्राम शाहबाजपुर निवासी किशोर कुमार शाह बताया। बताया कि बिहार में शराबबंदी है। चुनाव में शराब को खपाने के लिए वह हरियाणा से तस्करी कर लाया था। सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। रिपोर्ट दर्ज कर दर्जकर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed