फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Smoke rises from the fields of Bilhore after paddy harvesting farmers burn straw day and night

Kanpur: धान कटाई के बाद बिल्हौर के खेतों से उठता धुआं, किसान दिन-रात जला रहे पुआल, अफसरों की अनदेखी

Fri, 24 Oct 2025 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:55 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र में धान की कटाई के बाद किसान कंबाइन मशीन से कटी फसल के पुआल को खेतों में खुलेआम जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं, जबकि सरकारी रोक के बावजूद अफसर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Smoke rises from the fields of Bilhore after paddy harvesting farmers burn straw day and night
किसान दिन-रात जला रहे पुआल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की बिल्हौर तहसील क्षेत्र में धान फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। किसान दिन-रात एक कर कटाई और थ्रेसरिंग का काम कर रहे हैं। इसी बीच, क्षेत्र में एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या सामने आई है। जो किसान कंबाइन मशीन से अपनी फसल कटा रहे हैं। वे बड़ी तादाद में धान फसल के अपशिष्ट यानी पुआल (पराली) को खेतों में ही जलाकर खुलेआम प्रदूषण फैला रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें  कि प्रदेश सरकार और कृषि विभाग द्वारा फसल अपशिष्ट को जलाने पर सख्त रोक लगाई गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जागरूकता के अभाव और अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में बड़े पैमाने पर पुआल को जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण और धुआं फैल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं, जिससे वातावरण में धुंध और जहरीली हवा का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed