{"_id":"61c0202a063bdf5da0548992","slug":"kanpur-six-trains-canceled-three-changed-decision-was-taken-due-to-the-work-of-third-line-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छह ट्रेनें निरस्त, तीन का रास्ता बदला, प्रयागराज में तीसरी लाइन के काम की वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छह ट्रेनें निरस्त, तीन का रास्ता बदला, प्रयागराज में तीसरी लाइन के काम की वजह से लिया गया फैसला
Mon, 20 Dec 2021 11:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने नैनी-प्रयागराज छिवकी के बीच तीसरी लाइन के काम की वजह से छह ट्रेनों को निरस्त करने और तीन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन करने का फैसला लिया है। जिन ट्रेनों में परिवर्तन किया गया है, यह सभी कानपुर से होकर चलने वाली हैं।
ये ट्रेनें होंगी निरस्त
अजमेर से पटना के राजेंद्र नगर जाने वाली ट्रेन नंबर 12396 जियारत एक्सप्रेस सात जनवरी को नहीं चलेगी। वहीं, यह ट्रेन नंबर 12395 पांच जनवरी को पटना से नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस तीन और 10 नवंबर को नहीं चलेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 22805 भुवनेश्वर से एक और आठ जनवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 09447 अहमदाबाद-पटना क्लोन एक्सप्रेस पांच जनवरी को नहीं चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 09448 पटना से सात जनवरी को नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस प्रयागराज-टूंडला-आगरा के बजाय मानिकपुर-झांसी होकर चलेगी। नौ जनवरी को हावड़ा से चलने वाली और 30 दिसंबर और सात जनवरी को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन 12308 बदले रास्ते से चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22308 बीकानेर हावड़ा भी एक और नौ जनवरी को कानपुर-टूंडला न होकर झांसी रूट से चलेगी।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से निरस्त हुई ट्रेने
रेलवे ने कोहरे में सुरक्षा के मद्देनजर अजमेर-सियालदह सहित 20 ट्रेनों को दो मार्च तक निरस्त कर दिया है। इसके अलावा कामाख्या एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनों के फेरे घटा दिए हैं। आरक्षण करा चुके यात्री अपना रिफंड नियमानुसार ले सकते हैं। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट कराया था, उनके खाते में पैसा आईआरसीटीसी भेज देगा। जिन यात्रियों ने काउंटर से टिकट कराया था, उन्हें काउंटर पर जाकर रिफंड लेना होगा।