फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six, including a medical student, test positive for dengue; total cases reach 59

कानपुर: मेडिकल छात्रा समेत छह को डेंगू, मरीजों की संख्या हुई 59, बरतें सावधानी

Wed, 09 Sep 2026 12:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 09 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Six, including a medical student, test positive for dengue; total cases reach 59
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को मेडिकल छात्रा समेत छह को डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें चौबेपुर, चकेरी, शारदानगर, घाटमपुर की एक-एक मरीज और पांचवां मरीज फतेहपुर का है। नगर में अब तक 59 मरीजों के रक्त में डेंगू का वायरस पाया गया है। चौबेपुर में पहले भी डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को वहां की 28 वर्षीय महिला को डेंगू होने का पता चला।

विज्ञापन


उसे एक हफ्ते से बुखार आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चकेरी निवासी 15 वर्षीय किशोरी, शारदानगर में गुरुदेव चौराहे के पास रहने वाली 30 वर्षीय महिला, घाटमपुर निवासी 11 वर्षीय बालिका और फतेहपुर के ग्राम सकरकंडी निवासी 55 साल की महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई। चकेरी, शारदानगर और घाटमपुर जैसे इलाकों में नए मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। फतेहपुर की मरीज की सूचना उस जिले के सीएमओ को भेजी गई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल में रह रही छात्रा को भी डेंगू हो गया है। इससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। हॉस्टल में करीब 85 छात्राएं रहती हैं। बीमार छात्रा को अलग कमरे में आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां एंटी लार्वा छिड़काव कराया। अन्य मरीजों के घरों और उनके आसपास नौ सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर डेंगू पनपने के स्थलों में उन्हें नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराएगी। इन नए मामलों के जुड़ने से डेंगू से प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 58 तक पहुंच गई है। यह वृद्धि स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती पेश कर रही है क्योंकि मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि डेंगू के पांच और मरीज पता चले हैं। इनमें से चार इसी जिले के, जबकि पांचवां दूसरे जिले का है। मरीजों के इलाज के साथ ही घरों और उनके आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed