फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence

Kanpur: अखिलेश दुबे के गले की फांस बन सकती हैं छह शिकायतें, CP ने दिए सीडीआर और डिजिटल सबूत जुटाने के निर्देश

Sat, 29 Nov 2025 06:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Nov 2025 06:39 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में भाजपा नेता को फर्जी केस में फंसाने वाले अधिवक्ता अखिलेश दुबे को 37 शिकायतों में राहत मिली है, लेकिन छह साक्ष्य-आधारित मामलों में फंसने की आशंका है। इसकी जांच एसआईटी डिजिटल सबूतों और सीडीआर के माध्यम से कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
रवि सतीजा और अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा को छेड़छाड़ के फर्जी मामले में फंसाने और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश को भले 37 शिकायतों में राहत मिल गई है, लेकिन छह के साक्ष्य गले की फांस बन सकते हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एसआईटी को वीडियो रिकार्डिंग, सीडीआर और डिजिटल सबूत एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी के अधिकारियों ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के साथ मामले से जुड़े गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। यह शिकायतें तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के कार्यकाल में ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत आईं थी। इन शिकायतों पर पूर्व में भी मंथन हो चुका है। पुलिस कमिनश्न रघुबीर लाल ने चार और मामलों में जांच करने के लिए कहा है। इसमें भले ही अखिलेश दुबे पर आरोप नहीं लगे हैं लेकिन उसके साथियों का नाम आया है।

विज्ञापन

युवती ने कोर्ट में बदले बयान, इंस्पेक्टर ने लगाई चार्जशीट
गोविंदनगर निवासी सागर मल्होत्रा की शिकायत पर एसआईटी जांच कर रही है। उनके मुताबिक उन पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर कराई थी। गोविंदनगर पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जिसमें वह मुकर गई। इसके बावजूद तत्कालीन थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने आरोप पत्र दाखिल कर दिए। सागर मल्होत्रा का आरोप है कि केस समाप्त करने के लिए उनसे आठ लाख रुपये लिए गए थे जिसमें अखिलेश दुबे के साथी लवी मिश्रा को आधी रकम मिली। आरोप लगाने वाली युवती और लवी मिश्रा के बीच कई बार बातचीत हुई, जिसका रिकार्ड पुलिस को मिल गया है। इस मामले में अखिलेश दुबे की भूमिका को देखा जा रहा है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

अधिवक्ता को व्हाट्एसप कॉल से मिली धमकी
अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा में शामिल अधिवक्ता मनोज सिंह की शिकायत पर जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 24 अप्रैल 2025 को कोर्ट कंपाउंड से चालक मजहर के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर अखिलेश दुबे के साथी टोनू यादव की वॉट्सएप कॉल आई। उन्होंने जैसे ही कॉल रिसीव की तभी टोनू यादव ने एक प्लॉट के मामले में उन्हें धमकी दी। उनका आरोप है कि टोनू यादव ने अखिलेश दुबे के कहने पर धमकी दी थी। पुलिस को अखिलेश दुबे और टोनू यादव की कॉल रिकाॅर्ड निकलवाई है। एसआईटी अधिवक्ता और आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी निकालकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

कारोबारी को धमकाने और पगड़ी उतारने का आरोप
गोविंदनगर के कारोबारी जसबीर सिंह भाटिया ने अखिलेश दुबे को धमकी देने और पगड़ी उतारकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि उन्होंने शुभम गुलाटी से दुकान का सौदा 11.65 लाख रुपये में किया। कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने ट्रक बेचकर 8.95 रुपये दे दिए। बाकी की रकम लेकर शुभम के पास पहुंचे तो उसने कहा कि दुकान किसी और को बेच दी है। यह बैनामा और सौदा एक पर्ची पर हुआ था। उन्होंने विरोध किया तो अखिलेश दुबे ने धमकी दी और पगड़ी उतार दी। पुलिस कमिश्नर ने सौदे के इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड और बातचीत के साक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देशित किया है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

अखिलेश दुबे के घर साजिश रचने की शिकायत
अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर एफआईआर की साजिश रचने की शिकायत की थी। उनके मुताबिक वह बिकरू कांड के पैरोकार हैं। वह पैरवी न कर सकें इसके लिए बिकरू कांड के आरोपी जय बाजपेई के भाई रजयकांत बाजपेई ने अपनी नौकरानी से उन पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह साजिश अखिलेश दुबे के घर पर रची गई थी। एसआईटी को नौकरानी और रजयकांत के बीच लंबी बातचीत के रिकाॅर्ड मिले हैं। पुलिस कमिश्नर ने और साक्ष्य हासिल करने के लिए कहा है।

दुकान पर कब्जे के मामले की जांच
गोविंदनगर के संजय अग्रवाल ने अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत दी थी। यह मामला दुकान पर कब्जे से संबंधित है। संजय अग्रवाल ने सनी चुग को 50 लाख रुपये में सामान के साथ दुकान दी थी। उनकी शिकायत के मुताबिक सनी की ओर से आठ लाख रुपये ही देने का आरोप है। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें कई काल डिटेल मिली है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
कचहरी में खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala

केडीए वीसी के पूर्व पीए के खिलाफ आई शिकायत
साकेतनगर के श्रवण कुमार बाजपेई ने केडीए सचिव के पूर्व पीए कश्यपकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें उन्होंने केडीए की जमीनों के मामले में खेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने जांच के साथ गवाह और कई साक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

चार मामलों में और जांच
मनोज मिश्रा ने अखिलेश दुबे के कुछ साथियों पर खाली जमीन पर फ्लैट बेचने का आरोप लगाया है। इसमें उनसे नया प्रार्थना पत्र लाकर अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत करने के लिए कहा गया है। गौरव त्रिपाठी ने भी धमकी देने और कब्जे की शिकायत की है। निरालानगर के महेश बाबू ने कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाकर शिकायत की है। भूपेश अवस्थी को अखिलेश दुबे के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। श्यामनगर के पूर्व पार्षद राजीव सेतिया ने रंगदारी और फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed