फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sisters penance for her brothers well being walked 10 km barefoot offered water at Nandeshwar Mahadev

UP: भाई की सलामती के लिए बहन की तपस्या, 10KM नंगे पैर की तय की यात्रा, नंदेश्वर महादेव पर चढ़ाया जल, पढ़ें मामला

Tue, 11 Aug 2026 12:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 11 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल निवासी अंजू गुप्ता ने अपने भाई गोविंद शिवहरे की लंबी बीमारी से स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर नजफगढ़ गंगा घाट से करीब 10 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा नंगे पैर पूरी की। उन्होंने नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Kanpur Sisters penance for her brothers well being walked 10 km barefoot offered water at Nandeshwar Mahadev
कानपुर में आस्था की मिसाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास की एक प्रेरणादायक तस्वीर कानपुर के सरसौल क्षेत्र से सामने आई है। यहां एक बहन ने अपने गंभीर रूप से बीमार भाई की सलामती और लंबी उम्र के लिए कठिन मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर उसने करीब 10 किलोमीटर की दूरी नंगे पैर पैदल चलकर पूरी की और शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसडीएम के पेशकार के पद पर कार्यरत गोविंद शिवहरे कुछ समय पहले गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उनकी हालत इतनी नाजुक थी कि वे करीब तीन महीने तक अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। भाई की इस दयनीय और गंभीर स्थिति को देखकर उनकी बहन अंजू गुप्ता अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं।

विज्ञापन





नंदेश्वर महादेव से मांगी थी मन्नत
मुश्किल घड़ी में आस्था का दामन थामते हुए अंजू गुप्ता ने भगवान शिव की शरण ली। उन्होंने नंदेश्वर महादेव से प्रार्थना की थी कि यदि उनके भाई स्वस्थ होकर सकुशल घर लौट आते हैं, तो वह पूरी श्रद्धा के साथ नजफगढ़ गंगा घाट से जल भरकर नंगे पैर पैदल ही नंदेश्वर धाम पहुंचेगी। ईश्वर की कृपा और डॉक्टरों के प्रयासों से गोविंद शिवहरे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आए।

विज्ञापन

10 किलोमीटर नंगे पैर चलकर किया जलाभिषेक
अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए अंजू गुप्ता ने मंगलवार को कठिन तपस्या का मार्ग चुना। उन्होंने नजफगढ़ गंगा घाट से पवित्र गंगाजल उठाया और बिना चप्पलों के करीब 10 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके नंदेश्वर धाम पहुंचीं। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए महादेव का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed